Hindi translation of "Immediately start preparations for AUAB’s dharna to be organised on 21.06.2022."
दिनांक 21.06.2022 को आयोजित किए जाने वाले AUAB के धरना कार्यक्रम के लिए तुरंत तैयारी शुरू करें।
जैसा कि पहले ही सूचित किया जा चुका है एयूएबी दिनांक 21.06.2022 को पूरे देश में एक दिवसीय धरना का आयोजन करेगा। यह धरना बीएसएनएल के एक्ज़िक्यूटिव्स और नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स की ज्वलंत समस्याओं पर आयोजित किया जा रहा है। सीएचक्यू सर्कल और जिला यूनियनों से अनुरोध करता है कि वे 21.06.2022 को दिन भर के धरना कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए तुरंत तैयारी शुरू करें। इस धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में साथियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एयूएबी के अन्य घटकों के साथ प्रभावी समन्वय किया जा सकता है।
bsnleuchq@gmail.com 