18 - Jan - 2023

Hindi translation of "Immediately restore LTC facility - stop adopting double standards in allowing the LTC facility - BSNLEU writes to the CMD BSNL."

एलटीसी सुविधा तुरंत बहाल करें - एलटीसी सुविधा की अनुमति देने में दोहरा मापदंड अपनाना बंद करें : BSNLEU ने बीएसएनएल के सीएमडी को पत्र लिखा है।

बीएसएनएल के कर्मचारियों को पिछले 12 साल से एलटीसी की सुविधा से वंचित किया गया है।  प्रारंभ में, यह सुविधा दो साल के लिए स्थगित की गई थी। हालांकि, BSNLEU और यूनियनों और एसोसिएशन्स के संयुक्त मंच द्वारा बार-बार मांग किए जाने के बावजूद, प्रबंधन ने निर्णय की समीक्षा नहीं की है।  वहीं बीएसएनएल प्रबंधन एलटीसी की अनुमति देने के मामले में दोहरा मापदंड अपना रहा है।  जबकि ऐबसोर्ब्ड बीएसएनएल कर्मचारियों को एलटीसी सुविधा से वंचित किया जा रहा है, प्रबंधन उन कर्मचारियों को अनुमति दे रहा है जो दूरसंचार विभाग से प्रतिनियुक्ति पर बीएसएनएल में काम कर रहे हैं। BSNLEU ने आज बीएसएनएल के सीएमडी को पत्र लिखकर ऐबसोर्ब्ड बीएसएनएल कर्मचारियों को भी एलटीसी सुविधा बहाल करने की पुरजोर मांग की है।