27 - Oct - 2021
Hindi translation of "Immediately incorporate amendments to the JAO Recruitment Rules – BSNLEU writes to the CMD BSNL."
जेएओ भर्ती नियमों-JAO Recruitment Rules में संशोधनों-amendments को तत्काल शामिल करें : बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल-CMD, BSNL को पत्र लिखा है।
बीएसएनएलईयू-BSNLEU 2016 से जेएओ भर्ती नियमों में संशोधन की मांग कर रहा है । इस संबंध में निदेशक (एचआर)-Director (HR) को पहले ही चार पत्र लिखे जा चुके हैं। लेकिन प्रबंधन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। इसलिए बीएसएनएलईयू ने आज सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर जेएओ भर्ती नियमों में निम्नलिखित संशोधनों को तत्काल शामिल करने की मांग की है।
- अपेक्षित योग्यता वाले सभी नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव-non-executives को जेएओ एलआइसीई-JAO LICE के लिए अनुमति दी जानी चाहिए। (अब रु. 9020-17430 और उससे अधिक वेतनमान पाने वाले कर्मचारी ही उपस्थित हो सकते हैं )।
- परीक्षा में बैठने के लिए ऊपरी आयु सीमा 53 वर्ष से बढ़ाकर 55 वर्ष की जाए।
- 5 साल की रेजीडेंसी अवधि-Residency Period की गणना के लिए कट ऑफ डेट 01 जुलाई होनी चाहिए न कि 01 जनवरी।
✖
bsnleuchq@gmail.com 