Hindi translation of "Immediately ensure BSNL's 4G launching and it's timely upgradation into 5G service - CITU writes to the Hon'ble Minister of Communications."
बीएसएनएल की 4G सेवा को तत्काल शुरू करने तथा समय पर 5G सेवा में अपग्रेड करने को सुनिश्चित करें -* *सीआईटीयू ने माननीय संचार मंत्री को लिखा पत्र।
हाल ही में निजी दूरसंचार कंपनियों ने अपनी दरों में भारी वृद्धि की है। इस पृष्ठभूमि में आम जनता के साथ-साथ देश के आम लोगों के कल्याण में रुचि रखने वाले संगठनों का दृढ़ता से मानना है कि सरकार को बीएसएनएल को तुरंत 4G और 5G सेवाएं शुरू करने में सक्षम बनाकर उसे मजबूत करना चाहिए। इस संबंध में भारत के प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों में से एक सीआईटीयू के महासचिव साथी तपन सेन ने माननीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। 5 जुलाई 2024 को लिखे अपने पत्र में साथी तपन सेन ने बताया है कि बीएसएनएल के पास 4G और 5G सेवाएं उपलब्ध न होने से निजी कंपनियों को अपनी दरों में भारी वृद्धि करने का मौका मिल गया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को बीएसएनएल की 4G सेवा को तत्काल शुरू करना चाहिए और समय पर इसे 5G में अपग्रेड करना चाहिए। BSNLEU माननीय मंत्री के समक्ष मामला उठाने के लिए सीआईटीयू का हृदयपूर्ण शुक्रिया अदा करता है।
bsnleuchq@gmail.com 