09 - Jan - 2021

Hindi translation of "IDA freezing is not applicable to Non-Executives- DPE issues guidelines- significant victory for BSNLEU.."

IDA फ्रीजिंग नॉन एग्जीक्यूटिव्ज पर लागू नही- DPE द्वारा दिशा निर्देश जारी- BSNLEU की उल्लेखनीय विजय....

नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मियों के तीन IDA  इन्स्टालमेन्ट फ्रीजिंग के विरोध में BSNLEU द्वारा माननीय केरल उच्च न्यायालय में प्रकरण दायर किया जा चुका है। इस प्रकरण पर कल सुनवाई हो चुकी है। हम निश्चिंत हैं कि अगले सप्ताह हमें अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे । माननीय केरल उच्च न्यायालय और माननीय कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के पक्ष में फैसला दिया जा चुका है। इसके अलावा, BSNLEU द्वारा सेक्रेटरी, DPE को, 01-10-2020 और 01-01-2021 से देय (due) हो चुके 2 IDA इंस्टालमेंट के त्वरित भुगतान हेतु आदेश जारी करने की मांग करते हुए एक कड़ा पत्र भी लिखा गया है। 

इन परिस्थितियों के तहत, DPE ने यह उल्लेख करते हुए पत्र जारी किया है कि IDA के 3 इंस्टालमेंट फ्रीजिंग आदेश नॉन एग्जीक्यूटिव्ज पर लागू नही है। निश्चित ही, DPE ,  केवल वैधानिक कार्यवाही किए जाने से उत्पन्न दबाव की वजह से ही यह पत्र जारी करने के लिए बाध्य हुआ है। BSNLEU को गर्व महसूस हो रहा है कि, DPE को यह पत्र जारी करने हेतु बाध्य करने में उसने (BSNLEU ने) महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। 

नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मियों को अब  01-10 -2020 से 5.5% IDA और 01-01-2021 से 6.1% IDA (कुल 11.6% IDA) प्राप्त होगा।  यह उल्लेखनीय विजय BSNLEU द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम है। BSNL के सभी नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को दिली मुबारकबाद, बधाई।