17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Hunger strike on 25-11-2019 - talks held with the Management failed."

25-11-2019 को भूख हड़ताल- प्रबंधन से हुई वार्ता विफल...

आज डायरेक्टर (HR) और BSNLEU, BTEU, FNTO, BSNL MS, ATM और BSNL OA के महासचिवों/प्रतिनिधियों के बीच भूख हड़ताल हेतु प्रेषित नोटिफिकेशन पर चर्चा हुई।GM(Estt.) और GM(SR) भी उपस्थित थे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई सहमति नही बनीं। विशेष रूप से VRS ऑप्टीज के लिए पेंशन  कम्युटेशन के मुद्दे से जुड़ी समस्याएं व 3rd पे रिवीजन का लाभ बाबद मैनेजमेंट द्वारा कोई आश्वासन नही दिया जा सका। मैनेजमेंट ने, अक्टूबर के वेतन भुगतान, रिकवरीज का प्रेषण और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेजेस हेतु भी कोई आश्वासन नही दिया। अतः यह निर्णय लिया गया कि 25-11-2019 को भूख हड़ताल का कार्यक्रम जारी रखा जाए। चर्चाओं पर विस्तृत नोट कल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। सर्किल व डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज इस कार्यक्रम को वृहद रूप से सफल बनाने हेतु हर संभव प्रयास करें।