17 - Sep - 2020

Hindi translation of "How Shri P.K. Purwar, CMD BSNL, justifies the transfer of BSNL's lands at throw-away price to the SPV?"

श्री पी के पुरवार, CMD BSNL, BSNL की जमीनों को बेहद न्यूनतम दरों पर SPV को स्थानांतरित करने को किस तरह उचित बता रहे हैं ?....
आज के ET टेलीकॉम ने BSNLEU द्वारा प्रेषित प्रेस विज्ञप्ति के संबंध में, जिसमें यूनियन द्वारा BSNL की जमीनों को बेहद न्यूनतम दरों पर SPV को स्थानांतरित करने का आरोप लगाया लगाया गया है, पर एक लेख प्रकाशित किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री पी के पुरवार, CMD BSNL ने यूनियन के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि "इस तरह के आरोप निराधार और गलत है क्योंकि कैबिनेट नोट बनाने के लिए जमीनों का मूल्यांकन सांकेतिक आधार पर किया गया है।"

अपनी प्रेस विज्ञप्ति में BSNLEU ने स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया है कि  वर्ष 2013 में ही केरल सरकार द्वारा तिरुअनंतपुरम में स्थित BSNL RTTC की जमीन खरीदने के लिए रु 15 लाख प्रति सेंट की दर से भुगतान किया गया था। जबकि, 9 वर्ष के अंतराल के पश्चात, BSNL मैनेजमेंट ने RTTC तिरुअनंतपुरम की 1 सेंट जमीन का मूल्य रु 10 लाख आंका है। अब यह श्री पी के पुरवार, CMD BSNL पर निर्भर करता है कि वें 2013 में रु 15 लाख प्रति सेंट की दर से बेची गई जमीन का मूल्यांकन 2019 में रु 10 लाख प्रति सेंट किया जा सकता है, इसे कैसे उचित साबित करेंगे।