17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Hon'ble Minister of Communications replies in the Parliament on the issue of Wage Revision to BSNL employees."

BSNL कर्मियों के वेज रिवीजन के सवाल पर माननीय संचार मंत्री का संसद में बयान...
कॉम पी षणमुगम, माननीय सांसद एवं महासचिव, LPF द्वारा कल संसद में BSNL कर्मियों को  01.01.2017 से देय वेज रिवीजन पर सवाल उठाया गया था। माननीय संचार मंत्री ने जवाब दिया कि वेज रिवीजन का मुद्दा एक उपलब्ध विकल्प है और ज्यों ही BSNL का रिवाइवल होगा, इसकी संभावनाएं खोजी जाएंगी। यह बताने की जरूरत नही है कि BSNL कर्मियों के वेज रिवीजन के मुद्दे पर माननीय संचार मंत्री की ओर से यह बेहद सकारात्मक प्रतिसाद है।