Hindi translation of "Hon'ble madras High Court extends the stay granted to the BSNL Corporate Office letter, banning demonstrations, dharna, etc."
माननीय मद्रास हाइकोर्ट ने BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस के धरना, प्रदर्शन पर प्रतिबंध के आदेश पर जारी स्थगन (स्टे) की अवधि बढ़ाई...
BSNL मैनेजमेंट द्वारा 02-07-2019 को 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन की समाप्ति तक प्रदर्शन, धरना आदि किए जाने पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए थे। उस पत्र में BSNL मैनेजमेंट द्वारा यह भी धमकी दी गई थी कि किसी भी यूनियन द्वारा प्रदर्शन, धरना आदि किए जाने पर उक्त यूनियन को 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन में शिरकत करने हेतु अपात्र कर दिया जाएगा। यह BSNL में ट्रेड यूनियन अधिकारों पर गंभीर हमला है। अतः, BSNLEU ने माननीय मद्रास हाइकोर्ट में रिट पिटीशन दायर की थी। हमारे तर्क सुनने के बाद, माननीय मद्रास हाइकोर्ट ने BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा जारी पत्र दिनांक 02-07-2019 पर अंतरिम स्थगन आदेश जारी किए थे। तत्पश्चात स्थगन अवधि 26-08-2019 तक बढ़ाई गई थी। इसी दौरान BSNL मैनेजमेंट ने स्थगन खारिज करने हेतु पिटीशन दायर की। आज केस की सुनवाई हुई। माननीय उच्च न्यायालय ने BSNL मैनेजमेंट द्वारा प्रस्तुत तर्कों को अस्वीकार करते हुए स्थगन की अवधि 12-09-2019 तक बढ़ा दी है। यह BSNL मैनेजमेंट द्वारा BSNL में ट्रेड यूनियन अधिकारों पर अंकुश लगाने के तानाशाहीपूर्ण तरीकों पर करारा तमाचा है। साथ ही, यह BSNLEU के ट्रेड यूनियन अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष की जीत भी है।
bsnleuchq@gmail.com 