25 - May - 2022

Hindi translation of "Holding of the JE LICE and the TT LICE-General Secretary discusses with the PGM (Estt.)"

JE LICE और TT LICE आयोजित करने के बारे में महासचिव ने पीजीएम (Estt.) के साथ चर्चा की है ।

 

BSNLEU लगातार मांग कर रहा है कि JE LICE और TT LICE तुरंत आयोजन किया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर आज कारपोरेट कार्यालय में श्री सौरभ त्यागी, पीजीएम (estt) के साथ महासचिव साथी पी. अभिमन्यु ने चर्चा की। पीजीएम (estt) ने उत्तर दिया कि जहां तक JE LICE का संबंध है सर्किलों को पहले ही विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जा चुका है और कुछ सर्किलों ने अभी भी इसे नहीं भेजा है। महासचिव ने आग्रह किया कि TT LICE भी अविलंब संचालित किया जाए।