Hindi translation of "Holding Circle Executive Committee meetings online – CHQ requests the left out circles also to immediately hold their meetings."
ऑनलाइन सर्किल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग का आयोजन- शेष रहे सर्कल्स से भी, CHQ का, उनकी मीटिंग्स शीघ्र आयोजित करने का अनुरोध....
BSNLEU के ऑल इंडिया सेन्टर ने निर्णय लिया है कि सभी सर्कल्स द्वारा उनकी ऑनलाइन सर्किल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग आयोजित की जानी चाहिए। इन मीटिंग्स के आयोजन हेतु CHQ द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकांश सर्कल्स द्वारा मीटिंग्स की जा चुकी है या मीटिंग हेतु तारीख निर्धारित कर ली गई है। किन्तु, यह देखने मे आया है कि अभी भी कुछ सर्किल यूनियन्स उनकी एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग आयोजित करने हेतु आगे नही आई हैं। अतः, CHQ सभी शेष सर्कल्स से अनुरोध करता है कि वें तत्काल अपनी सर्किल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग्स आयोजित करें।
bsnleuchq@gmail.com 