Hindi translation of "Hold the meetings of the Wage Negotiating Committee and the National Council soon - General Secretary, BSNLEU insists upon the PGM(SR)."
वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी एवं नेशनल काउंसिल की बैठकें शीघ्र आयोजित करें - महासचिव, BSNLEU ने प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एसआर) पर जोर दिया।
साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने आज सुश्री अनीता जौहरी, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एसआर) से मुलाकात की और वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी एवं नेशनल काउंसिल की बैठकें आयोजित करने के बारे में चर्चा की। महासचिव ने जोर देकर कहा कि दोनों बैठकें यथाशीघ्र आयोजित की जानी चाहिए। प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एसआर) ने जवाब दिया कि वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी के प्रबंधन पक्ष के दो सदस्य, अर्थात श्री सौरभ त्यागी, चीफ जनरल मैनेजर और श्री पी.सी. भट्ट, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (सीबीबी) अभी भी छुट्टी पर हैं। उन्होंने कहा कि वेईज नेगोशियेटिंग की बैठक की तिथि उनके कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद तय की जाएगी। नेशनल काउंसिल की बैठक आयोजित करने के संबंध में प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एसआर) ने आश्वासन दिया कि निदेशक (मानव संसाधन) के परामर्श से तिथि को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
bsnleuchq@gmail.com 