Hindi translation of "Hold the meeting of the Joint Committee for Wage Revision without further delay – BSNLEU writes letter to the Director (HR)."
वेतन संशोधन के लिए जॉइंट कमिटी की बैठक अविलम्ब आयोजित करें - BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखा।
वेतन संशोधन के लिए जॉइंट कमिटी की बैठक 23.10.2024 को होनी थी। लेकिन, समिति के सदस्य साथी शेषाद्रि की आकस्मिक मृत्यु के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। समिति के अध्यक्ष की बीमारी के कारण वेतन संशोधन के लिए जॉइंट कमिटी की बैठक में और देरी हुई। BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) से इस मुद्दे पर चर्चा की और समिति के लिए नए अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग की है। आज BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर वेतन संशोधन के लिए जॉइंट कमिटी की बैठक अविलम्ब आयोजित करने की मांग की है।
bsnleuchq@gmail.com 