06 - Mar - 2025

Hindi translation of "Hold the JAO LICE at the earliest – BSNLEU writes to the Director (Finance), BSNL."

जेएओ एलआईसीई को जल्द से जल्द आयोजित करें - BSNLEU ने निदेशक (वित्त), बीएसएनएल को लिखा पत्र।

नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के सभी एलआईसीई आयोजित किए जा रहे हैं। हालाँकि, जेएओ एलआईसीई पिछले आठ वर्षों से आयोजित नहीं किया गया है। अंतिम जेएओ एलआईसीई वर्ष 2016 में आयोजित किया गया था। जेएओ एलआईसीई  सीनियर टीओए स्ट्रीम (ओएस / एओएस/ एसओए/ जेओए) से संबंधित नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए मुख्य पदोन्नति का मार्ग है। जेएओ एलआईसीई का आयोजन न होने से सीनियर टीओए स्ट्रीम के कर्मचारियों में निराशा और हताशा पैदा हो गई है। BSNLEU ने इस मुद्दे को पहले भी कई बार बीएसएनएल प्रबंधन के समक्ष उठाया है। एक बार फिर, BSNLEU ने आज निदेशक (वित्त),बीएसएनएल को पत्र लिखकर उनसे जेएओ एलआईसीई  का जल्द से जल्द आयोजन के लिए शीघ्र कदम उठाने का अनुरोध किया है।