Hindi translation of "Hold one more JTO exam for the left out Draughtsmen (Civil/Electrical /Telecom), who possess the requisite educational qualification BSNLEU writes to the Director (HR)."
छूट गये हुए ड्राफ्ट्समैन (सिविल / इलेक्ट्रिकल / टेलीकॉम) जिनके पास अपेक्षित शैक्षिक योग्यता है के लिए एक और जेटीओ परीक्षा आयोजित करें :- BSNLEU ने निदेशक (एचआर) को लिखा है।
2008 में ड्राफ्ट्समैन (सिविल / इलेक्ट्रिकल / टेलीकॉम), जिनके पास अपेक्षित शैक्षिक योग्यता थी, को 50% कोटा में जेटीओ (सिविल / इलेक्ट्रिकल) परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति दी गई थी। नेशनल काउंसिल की 26वीं और 28वीं बैठकों में प्रबंधन ने BSNLEU की उस मांग को स्वीकार कर लिया था, जिसमें छूट गये हुए ड्राफ्ट्समैन सिविल/इलेक्ट्रिकल/टेलीकॉम के लिए एक और जेटीओ परीक्षा आयोजित करने की मांग को स्वीकार किया था। हालांकि नेशनल काउंसिल के इस फैसले को लागू नहीं किया गया है। BSNLEU पहले ही इस मुद्दे को कई बार उठा चुका है। एक बार फिर BSNLEU ने आज निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर नेशनल काउंसिल के निर्णय को लागू करने की मांग की है।
bsnleuchq@gmail.com 