17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Historic first online CEC meeting of BSNLEU, successfully concluded after taking landmark decisions."

BSNLEU की प्रथम ऐतिहासिक ऑनलाइन CEC मीटिंग का ऐतिहासिक (landmark) निर्णय लेने के पश्चात सफलतापूर्वक समापन.

BSNLEU की दो दिवसीय ऑनलाइन सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। कुल 56 CEC सदस्यों में से 53 सदस्य इस ऑनलाइन CEC मीटिंग में उपस्थित थे। इनमें से, 48 कॉमरेड्स ने चर्चाओं में हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। अन्य कॉमरेड्स नेटवर्क प्रोब्लेम्स की वजह से बोल नही पाए। यह पहला अवसर है, जब  BSNLEU ने अपनी ऑनलाईन CEC मीटिंग आयोजित की है। कई कॉमरेड्स इस तकनीक से भिज्ञ नही थे। बावजूद इसके, मीटिंग में शामिल कॉमरेड्स की संख्या और  चर्चाओं में शिरकत करने वाले कॉमरेड्स की संख्या के लिहाज से यह CEC मीटिंग बेहद सफल रही। गहन चर्चाओं के पश्चात, मीटिंग में निम्न मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए।

 

*   BSNL को 4G टेक्नोलॉजी से इंकार पर और इस हेतु व्यापक अभियान आयोजित करने की आवश्यकता जिसकी परिणति हड़ताल में हो। 

*  PSUs के निजीकरण और वर्कर्स के अधिकारों पर हमलों के खिलाफ।

*   BSNL में विभिन्न कार्यों की आउटसोर्सिंग पर, जिसके परिणाम स्वरूप BSNL की आर्थिक लूट की जा रही है। 

*   कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की छंटनी के खिलाफ और उनके वेज एरियर्स के त्वरित भुगतान की मांग।

*   देश में पनपती अधिनायकवादी प्रवृत्ति और लोकतंत्र के लिए खतरों के खिलाफ।