30 - May - 2023

Hindi translation of "Handing over of the RGM Training Centre, Chennai to the IIT, Chennai – BSNLEU writes to the CMD BSNL, requesting to consider the demand of unions and associations of Tamil Nadu circle."

आरजीएम ट्रेनिंग सेंटर, चेन्नई को आईआईटी, चेन्नई को सौंपना - BSNLEU ने सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखा, तमिलनाडु सर्कल के यूनियनों और एसोसिएशनों की मांग पर विचार करने का अनुरोध किया।

BSNLEU के संज्ञान में लाया गया है कि, निदेशक (मानव संसाधन) ने चीफ जनरल मैनेजर, तमिलनाडु सर्कल को चेन्नई में आरजीएम ट्रेनिंग सेंटर को आईआईटी, चेन्नई को दीर्घकालिन पट्टे के आधार पर सौंपने के लिए पत्र जारी किया है। तमिलनाडु सर्किल की तमाम यूनियनों और एसोसिएशनों ने इसका विरोध किया है। उन्होंने यह भी मांग की है कि पूरे प्रशिक्षण केंद्र को आईआईटी, चेन्नई को सौंपने के बजाय, कुछ भवनों को बीएसएनएल द्वारा बनाए रखा जाना चाहिए। इस मांग के आधार पर BSNLEU ने आज बीएसएनएल के सीएमडी को पत्र लिखकर तमिलनाडु सर्किल की यूनियनों और एसोसिएशनों की मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया है।