09 - Feb - 2023

Hindi translation of "Guidelines for renewal of the Group Term Insurance for the Non-Executives."

नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए ग्रुप टर्म इंस्यूरंस के नवीनीकरण के लिए दिशानिर्देश ।

BSNLEU द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों के कारण बीएसएनएल के नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए ग्रुप टर्म इंश्योरेंस (GTI) पहले ही लागू किया जा चुका है। नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए इस ग्रुप टर्म इंस्यूरंस का वार्षिक नवीनीकरण 01.03.2023 को देय हो गया है।  इसके लिए बीएसएनएल कॉरपोरेट ऑफिस ने कल दिशानिर्देश जारी किये है।  विकल्प जमा करने / वापस लेने की विंडो 11.02.2023 को 17.02.2023 तक (7 दिनों के लिए) खोली जाएगी।  जो नोन एक्ज़िक्यूटिव्स इस ग्रुप टर्म इंस्यूरंस में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं। साथियों की जानकारी हेतु कॉर्पोरेट ऑफिस का पत्र संलग्न है।