17 - Sep - 2020
Hindi translation of "Guidelines for organising the lunch hour demonstrations on 21.05.2020."
21.05.2020 को भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन आयोजित करने हेतु दिशा निर्देश...
CHQ द्वारा 21.05.2020 को भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन आयोजित करने हेतु कॉल दिया जा चुका है। CHQ को अपेक्षा है कि सर्किल सेक्रेटरीज ने इस प्रोग्राम के संबंध में अब तक सभी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज़ से संपर्क कर लिया होगा। एक बार पुनः,CHQ सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से यह कार्यक्रम प्रभावी रूप से आयोजित करने हेतु अनुरोध करता है। कार्यक्रम हेतु CHQ द्वारा निम्न दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
- भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट मुख्यालय पर आवश्यक रूप से आयोजित किए जाएं। यह कॉर्पोरेट ऑफिस पर भी आयोजित किया जा रहा है।
- कार्यक्रम आयोजन के दौरान सोशल डिस्टनसिंग का ध्यान अवश्य रखें।
- प्रदर्शन के दौरान तख्तियां/ पोस्टर्स प्रदर्शित किए जाएं।
- कार्यक्रम के मीडिया कवरेज हेतु भी कार्यवाही की जाए।
- कार्यक्रम के फोटोग्राफ्स, मय विवरण के, वेबसाइट अपडेटिंग हेतु CHQ को प्रेषित करें।
✖
bsnleuchq@gmail.com 