17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Greater unity of the BSNL employees is achieved - more organisations become part of the AUAB."

BSNL कर्मचारियों में व्यापक एकता बनी- कुछ और संगठन AUAB का हिस्सा बने...
BSNL का संकट गहराता जा रहा है। अतः, यह समय की मांग है कि BSNL कर्मचारियों की एकता को सुदृढ बनाया जाए जिससे कि BSNL में संयुक्त ट्रेड यूनियन आंदोलन के जरिए कंपनी का वित्तीय उन्नयन (रिवाइवल) जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जा सके। BSNL कर्मियों के सभी प्रमुख संगठनों ने विगत कुछ सप्ताहों में इस दिशा में गंभीरता के साथ प्रयास किए हैं। फलस्वरूप, व्यापक रूप से एकता निर्मित हुई है। अब AUAB में कुछ और संगठन जुड़े हैं। यह, कल दिनांक 11.10.2019 को सम्पन्न AUAB की मीटिंग में परिलक्षित हुआ है। कल की मीटिंग में उपस्थित यूनियन्स और एसोसिएशन्स के नाम हैं:

BSNLEU, NFTE BSNL, SNEA, AIBSNLEA, FNTO, SEWA BSNL, BSNL MS, AIBSNLOA, SNATTA, TEPU, BSNLOA, TOA BSNL एवं BEA । मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि कल की मीटिंग में जो यूनियन्स और एसोसिएशन्स शामिल नहीं हो पाए, उन्हें  AUAB में शामिल करने के उद्देश्य से उनसे संपर्क किया जाए। हम, कर्मचारियों की एकता की और अधिक मजबूती के लिए प्रयास जारी रखेंगे।