17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Granting full marks for the questions with multiple right answers in the JTO LICE held on 26.05.2019- General Secretary discusses the case once again with the Director (HR)."

26.05.2019 को हुई JTO LICE  में मल्टीपल राइट आंसर्स (एक से अधिक सही जवाब) वाले प्रश्नों के लिए पूर्ण अंक प्रदान करना- महासचिव ने इस प्रकरण में एक बार पुनः डायरेक्टर (HR) से चर्चा की....

BSNLEU इस प्रकरण के निराकरण के लिए मैनेजमेंट पर लगातार दबाव बनाए हुए है। BSNLEU द्वारा मांग की जा रही है कि मल्टीपल राइट आंसर्स (एक से अधिक सही जवाब) वाले प्रश्नों के लिए पूर्ण अंक प्रदान किए जाएं।  आज भी, कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने श्री अरविंद वडनेरकर, डायरेक्टर (HR) से चर्चा की और प्रकरण के त्वरित निदान हेतु अनुरोध किया। या फिर, जनवरी 2020 में  BSNLEU के साथ हुई मीटिंग में डायरेक्टर (HR) द्वारा दिए गए सुझाव अनुसार कार्यवाही की महासचिव ने मांग की। डायरेक्टर (HR) ने सकारात्मकता प्रदर्शित करते हुए उचित कार्यवाही हेतु आश्वासित किया।