Hindi translation of "Granting 1st promotion to the TSMs regularised on or after 01.10.2000, on completion of 4 year - DoT rejects the demand of the Union - directs BSNL Management to go on appeal."
01.10.2000 या उसके बाद नियमित हुए TSMs को 4 वर्ष पूर्ण करने के पश्चात प्रथम प्रमोशन- DoT ने मांग अस्वीकार की-बीएसएनएल मैनेजमेंट को अपील करने हेतु निर्देशित किया....
01.10.2000 या तत्पश्चात नियमित TSMs के प्रेसिडेंशियल ऑर्डर्स जारी किए जा चुके हैं। किन्तु NEPP के अंतर्गत इन्हें प्रथम प्रमोशन बीएसएनएल रिक्रूटी मान कर 4 वर्ष की बजाय 8 वर्ष पश्चात दिया जा रहा है। कोर्ट जजमेंट के बाद बीएसएनएल ईयू ने इस मुद्दे को बीएसएनएल मैनेजमेंट के साथ गंभीरता के साथ लेते हुए 01.10.2000 या तत्पश्चात नियमित TSMs को 4 वर्ष पूर्ण करने के बाद ही NEPP के अंतर्गत प्रथम प्रमोशन देने की मांग की थी। बीएसएनएल मैनेजेमेंट बीएसएनएल ईयू की मांग से सहमत था। इस प्रकरण में कार्यवाही हुई और इसे DoT के अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया। किन्तु DoT द्वारा इसे अस्वीकार कर दिया गया है। साथ ही, DoT ने बीएसएनएल को निर्देशित किया कि वह कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करे। यह जानकारी कल चर्चा के दौरान श्री सौरभ त्यागी, Sr.GM(Estt.) द्वारा कॉम पी अभिमन्यु, जीएस को दी गई।
bsnleuchq@gmail.com 