Hindi translation of "Government wants to close down BSNL - The cat is finally out of the bag - Let us fight back and make the 3 day strike a historic success."
सरकार बीएसएनएल को बंद करना चाहती है- आखिर सरकार का असली चेहरा सामने आ ही गया ... आओ इसका प्रतिकार करें और 3 दिवसीय हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल करें.
आज के टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार में एक खबर छपी है जिसमें सरकार के बीएसएनएल के प्रति दृष्टिकोण को विस्तार से स्पष्ट किया गया है। इस संबंध में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट कहती है कि सरकार के विचारणीय विकल्पों में से एक विकल्प बीएसएनएल को बंद करना है। सरकार के पास एक और विकल्प है। वह यह है कि किसी भी एक कॉर्पोरेट को बीएसएनएल के शेयर बड़ी संख्या में सौंप कर उस कॉर्पोरेट को बीएसएनएल के पार्टनर के रूप में शामिल कर लिया जाए। इसे कहते हैं रणनितिक विक्रय (strategic sale)। मतलब, आखिर सरकार का असली मकसद सामने आ चुका है। सरकार ने बीएसएनएल को बंद करने या उसे किसी कॉर्पोरेट को सौंपने का प्रस्ताव स्पष्ट कर दिया है। अब निर्णय बीएसएनएल कर्मचारियों को करना है। किन्तु कॉमरेड्स, हम समर्पण नही करेंगे। हमने 18 वर्षों तक लगातार संघर्ष किया है, बीएसएनएल का 100% सरकारी कंपनी के रूप में अस्तित्व बनाए रखा है। हम बीएसएनएल की रक्षा करने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। अतः, 18.02.2019 से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल में शामिल होवें। सरकार को हमें दिखाना है कि हमें बीएसएनएल को ध्वस्त और धराशायी होते देखना स्वीकार्य नही है। बीएसएनएल को कमजोर करने के कुटिल खेल के खिलाफ हम अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।
bsnleuchq@gmail.com 