Hindi translation of "Government proposes to implement VRS in BSNL and MTNL and to reduce retirement age from 60 to 58."
BSNL और MTNL में VRS लागू करने और रिटायरमेंट की उम्र 60 से 58 करने का सरकार का प्रस्ताव...
टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार ने रिपोर्ट प्रकाशित की है कि DoT द्वारा BSNL और MTNL में VRS लागू करने और रिटायरमेंट की उम्र 60 से 58 करने हेतु एक कैबिनेट नोट प्रस्तुत किया जा रहा है। यह दोनों ही कदम कर्मचारियों की संख्या कम करने के उद्देश्य से उठाए जा रहे हैं, जिससे कि वेतन पर होने वाले खर्च में कटौती की जा सके। इसके साथ ही, BSNL और MTNL को 4G स्पेक्ट्रम भी आवंटित किया जाएगा। रिपोर्ट यह भी कहती है कि सरकार का ध्यान BSNL और MTNL की लैंड्स, ऑप्टिकल फाइबर और टॉवर्स के मुद्रीकरण पर भी है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार BSNL और MTNL को बंद नही करना चाहती है, क्योंकि इस पर सरकार को 1.2 लाख खर्च करना पड़ेगा।
bsnleuchq@gmail.com 