17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Government has no proposal to fix the retirement age of government employees as 60 year or 33 years of service, whichever is earlier - State Minister of Finance informs the Parliament."

सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष या 33 वर्ष की सेवा, जो भी पहले हो, निर्धारित करने का कोई प्रस्ताव नही है- वित्त राज्य मंत्री ने लोकसभा में सूचित किया...
कुछ षड्यंत्रकारी तत्वों द्वारा आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि सरकार, सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष या 33 वर्ष की सेवा, जो भी पहले हो, निर्धारित करने जा रही है। यह अफवाह भी एक बड़ी धमकी ही थी जिसकी वजह से कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में VRS हेतु ऑप्ट किया। बहरहाल, श्री अनुराग सिंह ठाकुर, वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री ने लोकसभा में कल जानकारी दी कि सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष या 33 वर्ष की सेवा, जो भी पहले हो, निर्धारित करने का कोई प्रस्ताव नही है