Hindi translation of "Government / Management wants to retrench another 35,000 employees under VRS."
सरकार / प्रबंधन वीआरएस के तहत अन्य 35,000 कर्मचारियों की छंटनी करना चाहता है।
मंडल प्रमुखों-Head of Circles का सम्मेलन 04 और 05 अगस्त-2022 को कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में कॉर्पोरेट प्रबंधन द्वारा एक प्रस्तुति दी गई है जिसमें वीआरएस के तहत अन्य 35,000 कर्मचारियों की छंटनी करने का प्रस्ताव है। 45 साल या उससे अधिक उम्र के कर्मचारियों को वीआरएस देने का प्रस्ताव है। इस वीआरएस के माध्यम से प्रबंधन 43-58 वर्ष के आयु वर्ग के 40% कर्मचारियों की छंटनी करना चाहता है। इस वीआरएस के लागू होने के बाद बीएसएनएल के पास केवल 45,000 कर्मचारी होंगे।
पहले वीआरएस में कुल 1.5 लाख कर्मचारियों में से 80,000 कर्मचारियों को घर भेज दिया गया था । अब प्रबंधन एक और वीआरएस लागू करना चाहता है और अन्य 35,000 कर्मचारियों को घर भेजना चाहता है। सरकार की योजना अब बिल्कुल साफ है :
- कर्मचारियों की अधिकतम संख्या में छँटनी करना ।
- कर्मचारियों की ताकत कम करना ।
- बीएसएनएल को सरकार के कॉरपोरेट मित्रों को सौंप देना।
(प्रबंधन की प्रस्तुति का प्रासंगिक हिस्सा संलग्न है)
bsnleuchq@gmail.com 