11 - Jun - 2021

Hindi translation of "Good progress in issue of payment of IDA to the Non-Executives of BSNL."

बीएसएनएल के नॉन एग्जिक्युटिव्स को आईडीए का भुगतान जारी करने में अच्छी प्रगति।

01-10-2020 और 01-01-2021 से देय हो गई दो किस्तों आईडीए को बीएसएनएल के  नॉन एग्जिक्युटिव्स को भुगतान नहीं किया गया है । सभी कामरेड इस बात से अवगत हैं कि बीएसएनएलईयू को माननीय केरल उच्च न्यायालय से अनुकूल आदेश मिला है। बीएसएनएलईयू लगातार डीओटी सचिव और डीपीई सचिव को पत्र लिखकर कोर्ट के आदेश को लागू करने की मांग कर रहा है।

 

कॉम.पी.अभिमन्यु, जीएस ने 23.03.2021 को बीएसएनएल के सीएमडी श्री पीके पुरवार से मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की। सीएमडी बीएसएनएल ने आश्वासन दिया कि बीएसएनएल कोर्ट के आदेश पर अमल करेगा। सीएमडी बीएसएनएल ने तुरंत डीओटी को पत्र लिखकर कोर्ट के आदेश को लागू करने के लिए डीओटी की मंजूरी मांगी है। हमें पता चला है कि डीओटी यह मंजूरी दे दी है । 

 

अब बीएसएनएल प्रबंधन ने डीपीई को पत्र लिखकर आईडीए के प्रतिशत के आधिकारिक आंकड़े मांगे हैं, जो 01.10.2020 और 01.01.2021 से देय हो गए हैं। बीएसएनएल कारपोरेट कार्यालय के Sr.GM (Estt.), श्री सौरभ त्यागी कल कॉम.पी.अभिमन्यु, जीएस को सूचित किया कि उन्होंने डीपीई में एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ टेलीफोन पर चर्चा की थी और डीपीई ने प्रतिशत के आंकड़े आधिकारिक रूप से देने पर सहमति व्यक्त की है। इसलिए निगम कार्यालय को यह जानकारी किसी भी समय पहुंच सकता है।  

 

इसके बाद निगम कार्यालय द्वारा बीएसएनएल के नॉन एग्जिक्युटिव्स के लिए 01.10.2020 से 5.5% आईडीए और 01.01.2021 से 6.1% आईडीए के भुगतान के आदेश जारी किए जाएंगे। बकाया राशि का भुगतान 01-10-2020 से किया जाएगा।