Hindi translation of "Good news - BSNL's Adjusted Gross Revenue (AGR) grew by 27.94% between April to June, 2019."
अच्छी खबर- अप्रैल से जून 2019 के बीच BSNL के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) में 27.94% की वृद्धि...
यह एक अच्छी खबर है कि, टेलीकॉम इंडस्ट्री के राजस्व में अंततः वृद्धि की शुरुआत हो चुकी है। TRAI के द्वारा जारी डेटा के अनुसार अप्रैल से जून 2019 के बीच टेलीकॉम इंडस्ट्री का एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) रु 39,124 करोड़ रहा। इसी समयावधि में, 2018 में AGR रु 36,552 करोड़ था। यह 7.3% की वृद्धि है। विभिन्न टेलीकॉम सेवाएं प्रदत्त कर कंपनी द्वारा अर्जित राजस्व AGR होता है। इसमें अन्य राजस्व जैसे बैंक से प्राप्त ब्याज, या इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग से प्राप्त राजस्व शामिल नही रहता है। यह बेहद उत्साहवर्धक है कि BSNL ने अधिकतम AGR वृद्धि दर्ज की है। BSNL के AGR में रु 2,598.61 करोड़ के साथ 27.94% की वृद्धि हुई है। इसी समयावधि में 2018 में BSNL का AGR रु 2,031.07 करोड़ था। एयरटेल के AGR में 26.15% की और रिलायंस जियो के AGR में 9.77% की वृद्धि हुई है। किंतु वोडाफोन के AGR में 5.78% की गिरावट आई है।
[सौजन्य से : Financial Express – 02.10.2019]
bsnleuchq@gmail.com 