Hindi translation of "Good bye 2023."
अलविदा 2023.
आज साल 2023 का आखिरी दिन है। बीएसएनएल के लिए यह निश्चित रूप से उथल-पुथल भरा साल रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण बीएसएनएल अपनी 4G और 5G सेवाओं का समय पर आरंभ करने से वंचित हो गया है। इससे जियो और एयरटेल के साथ प्रतिस्पर्धा में बीएसएनएल काफी कमजोर हो गया है। नतीजतन, हर महीने लाखों ग्राहक बीएसएनएल छोड़ रहे हैं। कर्मचारियों के कड़े विरोध के बावजूद, बीएसएनएल की 6,000 करोड़ रुपये की संपत्ति एएलटीटीसी को दूरसंचार विभाग ने छीन लिया है। वहीं, 2023 में बीएसएनएल की सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के संयुक्त मंच के बैनर तले जंतर मंतर, नई दिल्ली पर एक विशाल धरना, मानव श्रृंखला कार्यक्रम, राजभवन तक मार्च आदि आयोजित किए गये हैं। इस वर्ष एयूएबी की गतिविधियों में भी पुनरुद्धार देखा गया है। आने वाले वर्ष में कर्मचारियों की एकजुट कार्रवाई निश्चित रूप से तेज होगी। इसी आशा के साथ आइए 2023 को अलविदा कहें और 2024 में कदम रखें।
bsnleuchq@gmail.com 