Hindi translation of "GMTD, Ludhiana is enraging the modesty of women employees - Corporate Management remains as a mute spectator- CHQ calls the circle and district unions to be ready for agitation at short notice.".
जीएमटीडी, लुधियाना-GMTD, Ludhiyana महिला कर्मचारियों की मर्यादा का उल्लंघन कर रहा है - enraging modesty of Women Employees. : कॉर्पोरेट प्रबंधन-Corporate Management मूकदर्शक के रूप में बना हुआ है । सीएचक्यू-CHQ ने सर्कल और जिला यूनियनों -Circle and District Unions को शॉर्ट नोटिस-Short Notice पर आंदोलन-agitation के लिए तैयार रहने के लिए कहा है ।
बीएसएनएल प्रबंधन-BSNL Management का कर्तव्य है कि वह हमारी सम्मानित कंपनी-esteemed Company में कार्यरत प्रत्येक महिला कर्मचारी के सम्मान की रक्षा करे। हालांकि जीएमटीडी लुधियाना लगातार महिला कर्मचारियों की मर्यादा का उल्लंघन करने की गतिविधियों में शामिल हो रहा है। उनकी "कार्यप्रणाली-modus operandi” महिला कर्मचारियों को उनके मौजूदा कार्य स्थानों से कुछ अन्य स्थानों पर स्थानांतरित-transfer करना है। इसके बाद वह महिला कर्मचारियों को अलग से अपने कक्ष में एक बार नहीं बल्कि कई बार बुलाता है और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करता है। इस तरह कई महिला कर्मचारियों को कुछ महीनों के भीतर निशाना बनाया गया है । खासकर वह युवा महिला कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें मानसिक प्रताड़ना-mental torture दे रहे हैं। बीएसएनएलयू-BSNLEU के सीएचक्यू-CHQ को महिला कर्मचारियों की शिकायतें पहले ही मिल गई थीं कि जीएमटीडी लुधियाना-GMTD, Ludhiyana उन्हें परेशान कर रहा है। बीएसएनएलईयू ने उचित कार्रवाई की मांग करते हुए निदेशक (एचआर)-Director(HR) के साथ इस मुद्दे को पहले ही उठा लिया था । हालांकि निगम कार्यालय-Corporate Office मूकदर्शक बनकर रह गया है। निगम कार्यालय गहरी नींद में है। इससे जीएमटीडी लुधियाना का हौसला बढ़ा है और इस तरह वह अपना खेल खेलते रहते हैं। कुछ दिन पहले लुधियाना जिले की प्रभावित महिला कर्मचारियों में से एक ने लुधियाना स्थित यौन उत्पीड़न कमेटी-Sexual Harassment Committee at Ludhiyana को शिकायत दी है। महिला कर्मचारी ने जीएमटीडी लुधियाना के खिलाफ विशेष शिकायत दी है। इसके आधार पर बीएसएनएलईयू ने एक बार फिर निदेशक (एचआर) को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। बीएसएनएलयू ने निगम प्रबंधन से कहा है कि, यूनियन ने जीएमटीडी, लुधियाना के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने को मजबूर होंगे। बीएसएनएलईयू-BSNLEU महिला कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा आगे खड़ा रहा है । अब सीएचक्यू ने देशभर के सभी सर्कल और जिला यूनियनों से आह्वान किया है कि वे शॉर्ट नोटिस पर आंदोलन पर जाने के लिए तैयार रहें, जिससे जीएमटीडी, लुधियाना द्वारा किए जा रहे परेशानियों को रोका जा शके ।
bsnleuchq@gmail.com 