Hindi translation of "Get prepared for a prolonged indefinite strike - Chairman and Convenor of the AUAB call upon the employees."
दीर्घ अवधि की अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए तैयार रहें - AUAB के चेयरमैन व कन्वेनर का कर्मचारियों से आव्हान
आज नई दिल्ली में रैली खत्म होने के बाद पार्लियामेंट स्ट्रीट पर हुई मीटिंग में AUAB द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के AUAB के निर्णय की घोषणा AUAB के चेयरमैन व कन्वेनर द्वारा की गई। दोनों ही लीडर्स ने दीर्घ अवधि की अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु कर्मचारियों से तैयार रहने का आव्हान किया। हड़ताल लंबी अवधि तक चलने की संभावना है। कॉम पी अभिमन्यु, कन्वेनर ने विश्वास जताया कि BSNL कर्मी दीर्घकालीन हड़ताल करने में सक्षम है। उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि पूर्व में कर्मचारी 3 नवंबर, 1990 से 21 दिन की हड़ताल कर चुके हैं। इसी प्रकार 03 दिसंबर 2018 से शुरू होने वाली हड़ताल भी लंबी अवधि की होगी,कन्वेनर ने कहा। कॉम चंदेश्वर सिंह, चेयरमैन, AUAB ने कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वेज रिवीजन व पेंशन रिवीजन के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा दिनों के वेतन नुकसान के लिए कर्मचारियों को तैयार रहना चाहिए।
bsnleuchq@gmail.com 