Hindi translation of "German train drivers on strike, demanding pay increase and less working hours."
जर्मन ट्रेन ड्राइवर वेतन वृद्धि और काम के घंटे कम करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।
जीडीएल, जो जर्मन ट्रेन ड्राइवरों का यूनियन है, ने कल 10 जनवरी, 2024 को सुबह 2 बजे हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल कल 12 जनवरी, 2024 को शाम 5 बजे तक चलेगी। जर्मन रेलवे कर्मचारियों ने साल 2023 में कई हड़तालें की हैं। 2024 में भी उनकी हड़ताल जारी है। उनकी मुख्य मांगें हैं :
- वेतन में कटौती के बिना, काम के घंटों को प्रति सप्ताह 38 से घटाकर 35 घंटे करना।
- यूरो 555 (₹50,428) की मासिक वेतन वृद्धि।
- मुद्रास्फीति क्षतिपूर्ति बोनस।
जर्मन मजदूर वर्ग प्रति सप्ताह केवल 35 घंटे काम की मांग कर रहा है। लेकिन, भारत में नारायण मूर्ति जैसे कॉरपोरेट कह रहे हैं कि, भारतीय कामगारों को प्रति सप्ताह 70 घंटे काम करना चाहिए। मोदी सरकार ने श्रम कानूनों में बदलाव कर श्रमिक वर्ग को हड़ताल पर जाने का अधिकार नहीं दिया है।
bsnleuchq@gmail.com 