08 - Jul - 2025

Hindi translation of "General Strike – circle and district secretaries to kindly note please."

आम हड़ताल - सर्किल एवं जिला सचिव कृपया ध्यान दें।

केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कल दिनांक 09-07-2025 को पूरे देश में आम हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। BSNLEU एवं एनएफटीई बीएसएनएल ने बीएसएनएल में इस हड़ताल को सफलतापूर्वक आयोजित करने का आह्वान किया है। इस संबंध में सीएचक्यू सभी सर्किल सचिवों से अनुरोध कर रहा है कि वे हड़ताल को सफल बनाने के लिए अंतिम समय में प्रयास करें। सीएचक्यू सर्किल एवं जिला सचिवों से यह भी अनुरोध कर रहा है कि वे निम्नलिखित दो कदम उठाएं : 

 

  1. हमारे सभी साथी कल आम हड़ताल के संबंध में केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित की जा रही रैलियों/प्रदर्शनों एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लें।
  2. सभी सर्किल सचिव हड़ताल का विवरण महासचिव को दोपहर 12 बजे तक भेज दें। सीएचक्यू को भेजे जाने वाले विवरण व्हाट्सएप द्वारा पहले ही भेजे जा चुके हैं।