03 - Nov - 2023

Hindi translation of "General Secretary meets the Director (HR)."

महासचिव ने निदेशक (मानव संसाधन) से मुलाकात की।

साथी पी.अभिमन्यु, महासचिव ने कल श्री संदीप गोविल, निदेशक (सीएम), जो निदेशक (मानव संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं, से मुलाकात की और निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की :

 

 (1) महाराष्ट्र सर्कल में एसटी कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन।

जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर महाराष्ट्र सर्कल के एसटी कर्मचारियों को प्रबंधन द्वारा परेशान किया जा रहा है। BSNLEU इस मुद्दे को सर्कल और सीएचक्यू दोनों स्तरों पर लगातार उठा रहा है। हाल ही में, BSNLEU के सीएचक्यू ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर अनुकंपा आधार, विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) कोटा और टीएसएम और केज्युअल मजदूरों के नियमितीकरण की योजना के तहत भर्ती होने वाले एसटी कर्मचारियों को छूट देने की मांग की है। चूंकि, इन कर्मचारियों ने जाति प्रमाण पत्र का लाभ नहीं उठाया है, इसलिए BSNLEU उन्हें जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन से छूट देने की मांग कर रहा है। कल की बैठक में महासचिव ने यह मुद्दा उठाया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। निदेशक (मानव संसाधन) ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

 

 (2) पंजाब सर्कल में जेटीओ एलआईसीई परिणामों की घोषणा।

वेकेन्सी वर्ष 2014-15 के लिए पंजाब सर्कल में आयोजित जेटीओ एलआईसीई के परिणाम अदालती मामले के कारण घोषित नहीं किए गए थे। अब कोर्ट केस वापस ले लिया गया है। इसलिए BSNLEU वेकेन्सी वर्ष 2013-14 के लिए आयोजित जेटीओ एलआईसीई की अधूरी रिक्तियों को आगे बढ़ाते हुए जेटीओ एलआईसीई परिणाम अविलंब घोषित करने की मांग कर रहा है। कल की बैठक में महासचिव ने इस मुद्दे के तत्काल समाधान पर जोर दिया। निदेशक (मानव संसाधन) ने आश्वासन दिया कि आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। 

 

 (3) साथी राकेश कुमार मौर्य, जिला सचिव, ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश (पूर्व) सर्कल का अनुचित स्थानांतरण।

BSNLEU के सीएचक्यू ने उत्तर प्रदेश (पूर्व) सर्कल में गाज़ीपुर के जिला सचिव, साथी राकेश कुमार मौर्य के अनुचित स्थानांतरण का कड़ा विरोध किया है। महासचिव इस मुद्दे पर बीएसएनएल के सीएमडी से पहले ही चर्चा कर चुके हैं। कल निदेशक (मानव संसाधन) के साथ बैठक में भी महासचिव ने इस मुद्दे को उठाया और विस्तार से चर्चा की और इस अनुचित स्थानांतरण को तत्काल रद्द करने की मांग की। निदेशक (मानव संसाधन) ने उत्तर दिया कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।