Hindi translation of "General Secretary meets Chairman of the Wage Negotiating Committee."
महासचिव ने वेतन वार्ता समिति के अध्यक्ष से मुलाकात की।
साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने आज वेतन वार्ता समिति के अध्यक्ष श्री आर.के. गोयल से मुलाकात की तथा मांग की कि वेतन वार्ता समिति की बैठक यथाशीघ्र आयोजित की जाए। महासचिव ने अध्यक्ष से नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए लघु वेतनमान लागू करने के प्रबंधन के निर्णय पर पुनर्विचार करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि तीसरी पी.आर.सी. ने 42 अवधि तक के लंबे वेतनमान की संस्तुति की है तथा पूछा कि प्रबंधन नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए लघु वेतनमान क्यों लागू करना चाहता है। उन्होंने अध्यक्ष से अपील की कि वे 27.07.2018 को आयोजित वेतन वार्ता समिति की बैठक में पहले से तय वेतनमान को स्वीकार करके गतिरोध को दूर करें।
bsnleuchq@gmail.com 