Hindi translation of "Gang rape and brutal murder of a Dalit girl at a Hathras - BSNLWWCC calls for lunch hour demonstrations on 09.10.2020."
हाथरस में एक दलित लड़की का सामूहिक बलात्कार और नृशंस हत्या - BSNLWWCC का 09.10.2020 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन का आव्हान....
हाथरस में एक दलित लड़की के सामूहिक बलात्कार और नृशंस हत्या से पूरा देश स्तब्ध है। सामूहिक बलात्कार के पश्चात उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ कर, जुबान काट कर, हत्या कर दी गई। यह हूबहू, कुछ वर्ष पूर्व राष्ट्रीय राजधानी में हुए निर्भया के सामूहिक बलात्कार और नृशंस हत्याकांड की पुनरावृत्ति है।
यह एक ऐसा बर्बर कृत्य है, जिसकी भर्त्सना हर शख्स द्वारा किए जाना जरूरी है। इस तरह की बर्बरतापूर्ण घटनाएं अब और घटित नही होना चाहिए। गुनाहगारों को तत्परता के साथ दंडित किया जाना चाहिए। सारे सबूतों को नष्ट करने और गवाहों को चुप कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों को रोका जाना चाहिए। इन मांगों को उठाते हुए BSNL वर्किंग वुमन्स कोआर्डिनेशन कमिटी (BSNLWWCC) ने 09.10.2020 को भोजन अवकाश में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का आव्हान किया है। CHQ, BSNLEU की सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से इस प्रदर्शन को प्रभावी तरीके से आयोजित करने का आव्हान करता है। BSNLWWCC जहां अस्तित्व में नही है, वहां भी BSNLEU की सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स द्वारा इस प्रदर्शन को जोरदार तरीके से आयोजित किया जाए। बड़ी संख्या में, अन्य यूनियन्स व एसोसिएशन्स की महिला कर्मियों को भी इस कार्यक्रम हेतु संगठित किया जाए।
bsnleuchq@gmail.com 