02 - Feb - 2021

Hindi translation of "Frequently Asked Questions on the GTI of the Non-Executives."

नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की GTI को ले कर बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न...

नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के लिए लागू होने वाली GTI के संबंध में कर्मचारियों द्वारा क्वेरीज (प्रश्न) की जा रही है। कॉम पी अभिमन्यु, जीएस द्वारा इन मुद्दों पर श्री ए एम गुप्ता, Sr.GM(SR), जो कि LIC प्रबंधन से योजना के संबंध में विमर्श करने हेतु गठित BSNL ऑफिसर्स की समिति के एक सदस्य हैं, से चर्चा की गई। विभिन्न क्वेरीज के संबंध में उनके द्वारा दिए गए जवाब निम्नानुसार है।

क्वेरी क्र.1: -   योजना के अनुसार, 50 वर्ष की आयु सीमा तक नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के लिए वार्षिक प्रीमियम रु 3,776/- होगा। नॉन एग्जीक्यूटिव की उम्र 50 वर्ष पार हो जाने पर क्या उनके वार्षिक प्रीमियम में परिवर्तन होगा ?

जवाब: -  नही। 50 वर्ष की आयु पार करने के बाद भी वार्षिक प्रीमियम वही रहेगा।

क्वेरी क्र.2: -  GTI योजना में शामिल होते समय, नॉन एग्जीक्यूटिव के लिए बीमित राशि (sum assured) रु 20 लाख रहेगी। उक्त नॉन एग्जीक्यूटिव की पदोन्नति एग्जीक्यूटिव के रूप में हो जाने पर, उनके लिए बीमित राशि (sum assured) क्या रहेगी ?
 
जवाब : -  नॉन एग्जीक्यूटिव की पदोन्नति एग्जीक्यूटिव के रूप में होने पर वें एग्जीक्यूटिव्ज की GTI योजना में शामिल हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में उनकी बीमित राशि (sum assured) बढ़ कर रु 50 लाख हो जाएगी। इस हेतु अपना विकल्प (ऑप्शन) फरवरी माह में दिया जा सकता है।