16 - Apr - 2022

Hindi translation of "Frequent outages of the Srinagar-Leh OFC- BSNL services in Leh SSA are seriously affected-BSNLEU once again writes to the CMD BSNL, demanding to take immediate action."

लेह एसएसए में श्रीनगर-लेह ओएफसी में बार-बार रुकावट की वजह से बीएसएनएल सेवाए गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है : BSNLEU ने एक बार फिर सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। 

 

लेह जिले में बीएसएनएल की सेवाएं श्रीनगर-लेह ओएफसी में बार-बार रुकावट के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं। BSNLEU बार-बार इस मुद्दे को बीएसएनएल प्रबंधन के समक्ष उठा रहा हैं। BSNLEU के महासचिव ने दिनांक 27-10-2021 को सीएमडी बीएसएनएल और एयूएबी के बीच हुई बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। उस बैठक में यह उत्तर दिया गया था कि बीएसएनएल इस मुद्दे को हल करने के लिए लीज के आधार पर पावर ग्रिड कारपोरेशन लिमिटेड से ओएफसी लेगा। किंतु, बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। BSNLEU के CHQ ने आज एक बार फिर सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर इस समस्या का तत्काल समाधान खोजने का अनुरोध किया है।