17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Formation of circle and local councils – circle and district secretaries to note please."

सर्किल और लोकल कॉउंसिल्स का गठन- सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज कृपया संज्ञान लें...

यह देखा गया है कि अभी तक कुछ सर्किल कॉउंसिल्स और बड़ी संख्या में लोकल कॉउंसिल्स का गठन नही किया गया है। यह सही है कि कोविड-19 के दौरान सर्किल और लोकल कॉउंसिल्स की मीटिंग करना कठिन है। फिर भी, यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि मैनेजमेंट अविलंब सर्किल और लोकल कॉउंसिल्स का गठन करे, जिससे कि स्थिति सामान्य होते ही शीघ्रता से मीटिंग की जा सके। मैनेजमेंट द्वारा सर्किल और लोकल कॉउंसिल्स का गठन सुनिश्चित हो इस हेतु CHQ को नॉमिनेशन्स भेजना होंगे। अतः, सभी शेष सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें यथाशीघ्र, सर्किल/ लोकल कॉउंसिल्स के नॉमिनेशन्स CHQ को ई मेल या व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित करें। CHQ द्वारा नॉमिनेशन्स तत्काल अनुमोदित कर  वापस प्रेषित कर दिए जाएंगे। यह भी निवेदन किया जाता है कि सर्किल सेक्रेटरीज, लोकल कॉउंसिल्स के नॉमिनेशन्स डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से प्राप्त होते ही शीघ्रता के साथ CHQ को भेजें और इस संबंध में किसी भी प्रकार का विलंब नही किया जाए।