Hindi translation of "First day strike a roaring success - AUAB congratulates the employees."
हड़ताल का प्रथम दिन, अद्भुत रूप से सफल - AUAB की सभी कर्मचारियों को बधाई...
प्रथम दिन, हड़ताल की जबरदस्त सफलता के लिए AUAB की सभी नॉन-एग्जीक्यूटिव्ज व एग्जीक्यूटिव्ज को दिली बधाई। आज AUAB ने 15.30 hrs पर हुई अपनी मीटिंग में हड़ताल के प्रथम दिन की समीक्षा की। AUAB के सभी घटकों के महासचिव व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सर्कल्स से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्रथम दिन पूर्ण हड़ताल हुई है। यह भी देखने मे आया कि हडताल शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है। एक तरफ तो कल शाम को प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो के माध्यम से जारी अपने प्रेस स्टेटमेंट में DoT ने कहा है कि मुद्दों के निवारण हेतु वह AUAB के साथ चर्चारत है। वहीं दूसरी ओर व्यापक रूप से कर्मचारियों द्वारा हड़ताल में प्रथम दिन की गई सहभागिता के बावजूद DoT ने , AUAB को चर्चा हेतु आमंत्रित नही किया है। यह DoT की दोहरी नीति को दर्शाता है। ऐसी परिस्थितियों में, आज सम्पन्न AUAB की मीटिंग में यह प्रस्तावित किया गया कि कर्मचारियों को हड़ताल को और अधिक तीव्र करने व हड़ताल के दूसरे व तीसरे दिन हड़ताल को शतप्रतिशत सफल बनाने का आव्हान किया जाए।
bsnleuchq@gmail.com 