Hindi translation of "Fill-up the 8,906 Non-Executive posts – BSNLEU writes letter to the CMD BSNL"
8,906 नॉन एक्ज़ीक्यूटिव पदों को भरें – BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल को लिखा पत्र।
बीएसएनएल प्रबंधन ने 2021 में मानव संसाधन के पुनर्गठन को अंतिम रूप दिया। पुनर्गठन के बाद नॉन एक्ज़ीक्यूटिव और एक्ज़ीक्यूटिव केडर के स्वीकृत पदों का विवरण 23.11.2021 को कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा सूचित किया गया था। इस पत्र के अनुसार, स्वीकृत पदों की कुल संख्या 71,442 है। इसमें से 31.03.2024 तक, नॉन एक्ज़ीक्यूटिव पदों की संख्या 35,341 और एक्ज़ीक्यूटिव पदों की संख्या 36,101 है। 35,341 स्वीकृत पदों में से केवल 26,435 नॉन एक्ज़ीक्यूटिव्स कार्यरत हैं। कुल 8,906 नॉन एग्जीक्यूटिव पद रिक्त रह गए हैं। ऐसा सेवानिवृत्ति, पदोन्नति आदि के कारण है। BSNLEU ने आज सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर सभी रिक्त पदों को भरने के लिए शीघ्र कदम उठाने का अनुरोध किया है।
bsnleuchq@gmail.com 