06 - Nov - 2021

Hindi translation of "Fight against National Monetisation Pipeline – circle and district unions are requested to take all out efforts."

राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन-National Monetisation Pipeline के खिलाफ लड़ाई करें । सर्कल और जिला यूनियनों से अनुरोध है कि वे हर संभव प्रयास करें।

 

दिनांक 17.10-2021 को आयोजित की गई बीएसएनएलईयू-BSNLEU की ऑनलाइन सीईसी मीटिंग-Online CEC Meeting में राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन-National Monetisation Pipeline के खिलाफ कर्मचारियों को पूरी तरह से लामबंद करने का आह्वान किया गया है । बीएसएनएलईयू-BSNLEU, एआईबीडीपीए-AIBDPA और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ-BSNLCCWF की समन्वय समिति-Coordination Committee ने कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।  इसके अनुसार *दिनांक 09.11.2021 को विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाने हैं ।* कर्मचारियों के साथ-साथ जनता के बीच सर्कल और जिला स्तरीय सम्मेलनों-Circle and District level Conventions और हस्ताक्षर अभियान-Signature Campaigns का आयोजन भी किया गया है ।  पहले कदम के रूप में, सीएचक्यू-CHQ ने सभी सर्कल और जिला यूनियनों से दिनांक 09-11-2021 को आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन-Protest Demonstrations में अधिकतम संख्या में कर्मचारियों-Employees, पेंशनभोगियों-Pensioners और केज़्यूल और ठेका कर्मियों-Casual and Contract Workers को जुटाने के लिए तत्काल प्रयास करने का आह्वान किया है । इसके अलावा, अब से हस्ताक्षर अभियान-Signature Campaign और सम्मेलनों-Conventions को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए अधिकतम प्रयास भी किए जाने चाहिये ।