29 - Nov - 2020

Hindi translation of "Farmers protest in the National Capital – demand cancellation of the three new Farm Acts."

राष्ट्रीय राजधानी में किसानों का विरोध प्रदर्शन- 3 नए कृषि बिल (Farm Acts) को निरस्त करने की मांग...

विगत संसद सत्र में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अप्रजातांत्रिक तरीके से 3 नए कृषि बिल स्वीकृत किए गए हैं। इन कानूनों के जरिए, अभी तक किसानों को प्राप्त संरक्षण, जैसे न्यूनतम समर्थन मूल्य आदि खत्म किए गए हैं और भारतीय और विदेशी कॉरपोरेट्स द्वारा उनकी लूट की खुली छूट दे दी गई है। इस वजह से कई राज्यों, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा के किसान तीनों कृषि बिल रद्द करने (repealing) की मांग करते हुए  आंदोलनरत हैं।  26-11-2020 को किसानों ने व्यापक रूप से विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने के प्रयास किए। किन्तु, दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नही दी और उन्हें तीतर बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। दूसरी ओर किसान, राष्ट्रीय राजधानी तक उनका आंदोलन ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। BSNLEU किसानों के जायज संघर्ष का पुरजोर रूप से समर्थन करती है। नए कृषि कानूनों का निरस्तीकरण की मांग,  26-11-2020 को सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स द्वारा आयोजित आम हड़ताल की 7 मांगों में से एक मांग थी।