Hindi translation of "Fake message being circulated in the name of Com.P.Abhimanyu, General Secretary – the CHQ of BSNLEU strongly condemns this mischief."
साथी पी.अभिमन्यु, महासचिव, BSNLEU के नाम से फर्जी संदेश प्रसारित किया जा रहा है । BSNLEU का CHQ इस शरारत की कड़ी निंदा करता है।
सरकार ने नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स की आईडीए वृद्धि को दिनांक 01.10.2020 से 01.04.2021 तक स्थगित किया है। इस अन्याय के खिलाफ BSNLEU ने माननीय केरल उच्च न्यायालय में एक मामला दायर किया और माननीय न्यायालय ने आदेश दिया कि बीएसएनएल के नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स पर आईडीए स्थगन लागू नहीं है। हालांकि, सीएमडी, बीएसएनएल ने आईडीए बकाया का भुगतान नहीं किया। इसके बाद, दूरसंचार विभाग ने बीएसएनएल को आईडीए बकाया का भुगतान नहीं करने का निर्देश दिया है। इसलिए मामला विचाराधीन है। BSNLEU ने पहले ही अपने अधिवक्ता से आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इन परिस्थितियों में कल महासचिव साथी पी. अभिमन्यु के नाम से एक फर्जी संदेश प्रसारित किया गया। संदेश में कहा गया है कि कोर्पोरेट कार्यालय ने आईडीए बकाया के भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। साथी पी.अभिमन्यु, महासचिव ने ऐसा कोई संदेश जारी नहीं किया है, क्योंकि कोर्पोरेट कार्यालय ने आईडीए बकाया के भुगतान के लिए आदेश जारी नहीं किया है। BSNLEU और साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव की छवि खराब करने के लिए शरारती तत्वों द्वारा फर्जी संदेश प्रसारित किया गया है। BSNLEU का सीएचक्यू इस हरकत की कड़ी निंदा करता है। BSNLEU के सदस्यों से अनुरोध है कि शरारती तत्वों द्वारा प्रसारित किए जा रहे ऐसे संदेश पर विश्वास न करें। केवल परिमंडल सचिवों और जिला सचिवों द्वारा प्रसारित संदेशों को हमारे साथियों द्वारा ध्यान में लिया जाना चाहिए।
bsnleuchq@gmail.com 