26 - Jun - 2023

Hindi translation of "Extreme delay in the reconstitution and holding of the National Council meeting – BSNLEU writes to the Director (HR)."

नेशनल काउंसिल के पुनर्गठन और बैठक के आयोजन में अत्यधिक देरी - BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखा ।

कई वर्षों से नेशनल काउंसिल की बैठक नहीं हुई है । खासकर, 9वीं सदस्यता सत्यापन हुए आठ महीने हो चुके हैं। 13.06.2023 को BSNLEU ने नेशनल काउंसिल की बैठक के आयोजन में गतिरोध को तोड़ने के लिए प्रबंधन को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा। आश्चर्य की बात यह है कि नेशनल काउंसिल की बैठक कराने के लिए प्रबंधन एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा है। प्रबंधन की यह सुस्ती अस्वीकार्य है । BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर नेशनल काउंसिल के पुनर्गठन और बैठक के आयोजन के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यदि प्रबंधन इसी तरह नींद में सोया रहा, तो BSNLEU नेशनल काउंसिल का पुनर्गठन सुनिश्चित करने के लिए और नेशनल काउंसिल की बैठक आयोजित करने के लिए आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बाध्य होगा।