06 - Mar - 2025

Hindi translation of "Extension of sanction for the payment of Srinagar Valley Allowance – BSNLEU writes letter to the PGM(Estt.), BSNL CO."

श्रीनगर वेली अलाउंस के भुगतान हेतु स्वीकृति का विस्तार – BSNLEU ने बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एस्टा) को पत्र लिखा.

08.07.2004 को जारी कॉर्पोरेट कार्यालय के आदेश के अनुसार, श्रीनगर वेली में कार्यरत बीएसएनएल कर्मचारियों को श्रीनगर वेली अलाउंस का भुगतान किया जा रहा है। श्रीनगर वेली अलाउंस के भुगतान हेतु यह स्वीकृति कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा समय-समय पर बढ़ाई जा रही है। श्रीनगर वेली अलाउंस के भुगतान हेतु स्वीकृति का अंतिम विस्तार कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा 22.02.2017 को जारी किया गया था। जम्मू-कश्मीर सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर ने कॉर्पोरेट ऑफिस को पत्र लिखकर श्रीनगर वेली अलाउंस के भुगतान हेतु स्वीकृति का विस्तार करने की मांग की है। BSNLEU ने आज बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एस्टा) को पत्र लिखकर श्रीनगर   वेली अलाउंस के भुगतान हेतु स्वीकृति का विस्तार जारी करने का अनुरोध किया है।