19 - Nov - 2024

Hindi translation of "Extending the facility of reimbursement of the cost of mobile handsets to the left out Non-Executive cadres – BSNLEU writes letter to the Director (HR)."

मोबाइल हैंडसेट की लागत की प्रतिपूर्ति की सुविधा छूटे हुए नॉन एक्ज़ीक्यूटिव केडर के लोगों को भी मिले – BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को लिखा पत्र।

दिनांक 07.05.2024 को बीएसएनएल प्रबंधन ने मोबाइल हैंडसेट की लागत की प्रतिपूर्ति की वित्तीय सीमा को बढ़ाते हुए पत्र जारी किया। इसके तत्काल बाद 08.05.2024 को BSNLEU ने प्रबंधन को एक कड़ा पत्र लिखकर मांग की कि मोबाइल हैंडसेट की लागत की प्रतिपूर्ति की सुविधा सभी नॉन एक्ज़ीक्यूटिव केडर को भी दी जाए। इसके बाद BSNLEU ने कई मौकों पर प्रबंधन के समक्ष इस मांग को जोरदार तरीके से उठाया। दिनांक 08.11.2024 को साथी पी अभिमन्यु, महासचिव ने निदेशक (मानव संसाधन) के साथ बैठक की। उस बैठक में प्रबंधन ने बताया कि जेई संवर्ग को मोबाइल हैंडसेट की लागत की प्रतिपूर्ति की सुविधा देने के लिए कार्रवाई की जा रही है। महासचिव ने प्रबंधन के इस निर्णय का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने पुरजोर मांग की कि यह सुविधा सीनियर टीओए, टीटी और एटीटी सहित नॉन एक्ज़ीक्यूटिव की अन्य सभी केडर को भी दी जानी चाहिए। आज BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन ) को एक विस्तृत पत्र लिखकर छूटे हुए नॉन एक्ज़ीक्यूटिव केडर को भी मोबाइल हैंडसेट की लागत प्रतिपूर्ति की सुविधा देने की मांग की है। BSNLEU इस मांग को प्रबंधन के समक्ष तब तक उठाता रहेगा, जब तक इसका समाधान नहीं हो जाता।