Hindi translation of "Extended CEC meeting of BSNLEU is to be held at Pune from 29th to 31st July, 2019."
BSNLEU की एक्सटेंडेड सीईसी मीटिंग पुणे में दिनांक 29 जुलाई से 31जुलाई 2019 तक होगी...
कल नई दिल्ली में सम्पन्न ऑल इंडिया सेन्टर की मीटिंग में यूनियन की एक्सटेंडेड सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग पुणे में दिनांक 29 जुलाई से 31 जुलाई 2019 तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सर्किल सेक्रेटरीज और सेंट्रल ऑफिस बेयरर्स के अलावा सभी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज भी इस एक्सटेंडेड सीईसी में शामिल होंवे। उन्हें स्पेशल कैज्युअल लीव की पात्रता रहेगी। चूंकि यह एक्सटेंडेड सीईसी मीटिंग ऐसे समय पर आयोजित की जा रही है जब BSNL के अस्तित्व को ही चुनौती दी जा रही है, सर्किल सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें अपने सर्किल से सभी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज को पुणे एक्सटेंडेड सीईसी में लाने हेतु विशेष चिंता के साथ प्रयास करें। किसी भी स्थिति में जिला सचिवों की अनुपस्थिति न रहे। सभी कॉमरेड्स से अनुरोध है कि वें इस निर्णय अनुसार शीघ्र कार्यवाही करें। डेलिगेट फीस रु 800/- रखी गई है। सर्किल सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें सभी जिला सचिवों का टिकट शीघ्र बुक हो, यह सुनिश्चित करें। आओ, हम पुणे एक्सटेंडेड सीईसी मीटिंग को जबरदस्त रूप से सफल बनाएं।
BSNLEU जिंदाबाद
कर्मचारी एकता जिंदाबाद
इंकलाब जिंदाबाद
bsnleuchq@gmail.com 