Hindi translation of "Extended CEC meeting of BSNLEU concluded jubilantly."
BSNLEU की एक्सटेंडेड सीईसी मीटिंग का उल्लासपूर्ण समापन...
BSNLEU की 3 दिवसीय एक्सटेंडेड सीईसी मीटिंग का आज उल्लास के साथ समापन हुआ। जिला सचिवों के 2 दिन पूर्व शुरू हुए वक्तव्य कल दिन भर जारी रहे। कुल 83 जिला सचिवों ने चर्चाओं में हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। कमोबेश सभी जिला सचिव, महासचिव द्वारा अपनी प्रस्तुति में रखे गए विचार और दृष्टिकोण से सहमत प्रतीत हुए। आज, तीसरे दिन, मीटिंग को सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी के वरिष्ठ कॉमरेड्स ने संबोधित किया। अंत में, कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने चर्चाओं का सारांश प्रस्तुत किया। उन्होंने, अपने उद्बोधन में, विगत 3 वर्षों में BSNLEU द्वारा अर्जित उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने सभी जिला सचिवों को BSNL की सुदृढ़ता हेतु सरकार की BSNL विरोधी नीतियों का मुकाबला करने के लिए एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की एकता को मजबूत करने का आव्हान किया। कुल मिला कर, एक्सटेंडेड सीईसी मीटिंग ने सभी सहभागियों में अद्भुत उत्साह और उम्मीद का संचरण किया। कॉम एन के नलावड़े, सर्किल सेक्रेटरी, महाराष्ट्र और सीएचक्यू उपाध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत समिति द्वारा की गई शानदार व्यवस्थाओं की सभी ने तहे दिल से प्रशंसा की। जोशीले नारों के साथ मीटिंग का समापन हुआ।
bsnleuchq@gmail.com 