Hindi translation of "Extend mobile hand set facility to the Non-Executives - do not treat the Non-Executives with step- motherly attitude - BSNLEU writes letter to the CMD BSNL."
*नोन एक्ज़ीक्यूटिव्स को मोबाइल हैंडसेट सुविधा प्रदान करें - नोन एक्ज़ीक्यूटिव्स के साथ सौतेला व्यवहार न करें- BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल को लिखा पत्र।*
बीएसएनएल प्रबंधन नोन एक्ज़ीक्यूटिव्स की हर मांग को कंपनी के "अत्यंत वित्तीय संकट" का हवाला देकर खारिज कर देता है। वहीं प्रबंधन एक्ज़ीक्यूटिव्स की मांगों पर उदारतापूर्वक विचार करने में संकोच नहीं करता। कंपनी का "अत्यंत वित्तीय संकट" भी प्रबंधन के लिए एक्ज़ीक्यूटिव्स की मांगों को पूरा करने में आड़े नहीं आता। निश्चित रूप से यह बीएसएनएल प्रबंधन नोन एक्ज़ीक्यूटिव्स के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। कुछ दिन पहले ही कॉर्पोरेट कार्यालय ने आदेश जारी कर एक्ज़ीक्यूटिव्स द्वारा मोबाइल हैंडसेट खरीदने पर प्रतिपूर्ति राशि में भारी वृद्धि की है। नोन एक्ज़ीक्यूटिव्स खासकर जेई, जेटीओ के समान ही कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा, सीनियर टीओए, टीटी और एटीटी भी मार्केटिंग गतिविधियों में मोबाइल फोन का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं। सभी नोन एक्ज़ीक्यूटिव्स अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभावी संचार के लिए चलाए जा रहे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हैं। हालांकि, प्रबंधन ने नोन एक्ज़ीक्यूटिव्स को मोबाइल हैंडसेट उपलब्ध कराने की सुविधा नहीं दी है। इसलिए, BSNLEU ने आज सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर मांग की है कि नोन एक्ज़ीक्यूटिव्स को भी मोबाइल हैंडसेट की लागत की प्रतिपूर्ति की सुविधा दी जानी चाहिए।
bsnleuchq@gmail.com 